Breaking News

आगरा: बाइक चोरी को शातिर कैसे देते हैं अंजाम।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

ताजनगरी में चोर इस क़दर बेलगाम हो गए है कि वह अब चोरी की वारदातों को करने से सरकारी दफ्तरों में भी नही चूक रहे है। चोरों का न ख़ाकी का ख़ौफ़ है और न ही सरकारी दफ्तरों की नोकरशाही से इसकी नुमाइंदगी देखने को मिली आगरा नगर निगम परिसर में दरअसल आगरा नगर निगम में रोज़ की तरह फरियादी व अन्य अफ़सर आये हुए थे। काफी संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े हुए थे। लगभग 2 बजे के आसपास दो शख्स नगर निगम में आते है और पहले वह आसपास का बड़ी शातिराना अंदाज़ से मुआयना करते है। फ़िर एक बाइक को देखते है, उस बाइक के ऊपर एक सफ़ेद पोशाक डालते है। बड़े फिल्मी अंदाज से बाइक का लॉक मास्टर चाबी से खोलते है और फरार हो जाता है। ये चोरी की पूरी घटना निगम परिसर में लगी तीसरी आंख में कैद हो गयी। जानकारी के मुताबिक़ यह शख्स पहले भी नगर निगम में चोरी कर चुका है लेकिन पुलिस अभी तक इसको पकड़ें में नाकामयाब साबित हुई है।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

और नया पुराने