मऊ।
(मऊ)- राष्टीय सेवा प्रेरणा संस्थान पलिया मऊ के तत्वाधान में गुरुवार को 11:00 बजे पलिया में विवेकानन्द की जयंती समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मु0बाद विधायक श्रीराम सोनकर के द्वारा की गयी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति वीर बहादुर सिंह वि0वि0 जौनपुर राजाराम यादव व विशिष्ट अतिथि मुकेश विनायक खाण्डेकर रहे । मुकेश जी ने विवेकानन्द के जीवन व विचारो पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज हम सब को विवेकानन्द के बताये हुए रास्ते पर चलने की जरुरत है । इनके विचारों व आदर्शों पर अदि हमसब चले तो हमारा देश महान हो सकता है । कार्यक्रम के आयोजक मंडल सदस्य डा0 ब्रह्मदत्त सिंह, शक्ति सिंह व अवधेश सिंह रहे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अशोक सिंह, सुरेश सिंह, उर्मिला पासी, जयसिंह, आदित्य राज, कक्कू , रानीपुर पीजी कालेज प्रबंधक धनंजय सिंह, मिठाई सिंह, पप्पू सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ