आज़मगढ़।
सगड़ी।
खेल प्रतियोगिताओं से मिलेगी ग्रामीणांचल के बच्चों को दिशा: बन्दना सिंह (विधायक)
सगड़ी। खेल में प्रतिभाग करने से जहां क्षमता का विकास होता है वही संघर्ष के साथ साथ टीम भावना का भी विकास होता है। ऐसे में खिलाड़ियों को पूरे मनोयोग के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए, खेल से बच्चों में अपार ऊर्जा का संचार होता है, जिससे अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। युवाओं को खेल में रूचि लेना चाहिए, इसलिए बच्चों को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए, ग्रामीणांचल में बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना जरूरी है, ग्रामीणांचल में ऐसी प्रतियोगिताएं होने से प्रतिभागियों को अवसर भी मिलता है तथा एक नई दिशा मिलती है।
उक्त बातें सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर में दौड़ प्रतियोगिता उद्धघाटन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं, कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया, ततपश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से अरुण कुमार सिंह (मंटू), दीपक सिंह, अनिल सिंह, गोपाल सिंह, रवि, श्यामबहादुर, सत्यनारायण, बालमुकुंद चौहान, लक्ष्मी चौहान, केशव सिंह, चंद्रकांत सिंह, सहित विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव साथ में मौजूद रहे।
रिपोर्ट- वीर सिंह
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़