Breaking News

छात्र नौजवान जागरूकता अभियान एवं शिक्षक सम्मान समारोह।

आज़मगढ़।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान गौरवपूर्ण: डॉ० संग्राम सिंह( विधायक)

सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गाँधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र नौजवान जागरूकता अभियान एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत आये हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित कर किया गया।

 शिक्षक सम्मान समोराह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अतरौलिया विधायक डॉ० संग्राम सिंह ने कहा कि- सन 1989 के पहले शिक्षा का स्तर क्या था, और आज क्या है। स्कूल चलो अभियान आज चलाया जा रहा है, पर यह विडंबना पूर्ण स्थिति है जो बच्चों को अभी तक किताबें नही मिल पाई।
एक वक्त था, जब अन्ना हजारे दिल्ली में लोकपाल बिल को लेकर धरना दे रहे थे, उस धरने में आम जनता का समर्थन तो मिला लेकिन कुछ लोगों ने राजनीतिक उल्लू सीधा किया और वह आज देश के नेता बने बैठे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जो अपनी राजनीति रोटी चमकाने के लिए आपका इस्तेमाल करते हैं जब तक आप शिक्षित नहीं होंगे कब तक जागरुकता नहीं आ सकती। मैं भी पहले एक शिक्षक बनना चाह रहा था लेकिन हालात ऐसे बने कि आज आप सबके बीच में एक विधायक के रूप में सेवा कर रहा हूं। हमें याद है जब अखिलेश सरकार थी तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए लैपटॉप वितरण किया गया था जिसको लेकर अन्य पार्टियों के लोग उपहास उड़ा रहे थे। कि गरीबों के हाथ में लैपटॉप क्यों दिया जा रहा है लेकिन आज सितंबर का महीना चल रहा है अभी तक बच्चों को किताबें भी उपलब्ध नहीं हो पाई सरकार किस दिशा में हमारे देश के बच्चों का भविष्य ले जाना चाह रही है यह कुछ पता नहीं है। आज इस शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करने का गौरव प्राप्त हुआ है जिससे मैं अत्यन्त अभीभूत हूॅ।

 डॉ० कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि- शिक्षित होने का मतलब आपके अंदर वह क्षमता होनी चाहिए कि आप सही और गलत का निर्णय ले सके, आज लोग डिग्रिया तो ले ले रहे हैं, लेकिन ज्ञान नहीं ले रहे हैं जिससे हम पीछे जा रहे हैं।

 

डॉ० अखिलेश चन्द्र ने कहा- शिक्षा दीपक की तरह है जो सबको उजाला देता है, जरूरत है अच्छी शिक्षा लेकर देश को एक नई दिशा देने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ० रामअवध यादव ने किया, संचालन मिर्जा शाहने आलम बेग ने किया।
कार्यक्रम के प्रभारी डीपी यादव रहे। कार्यक्रम संयोजक छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष यादव ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि- विकास का मूल आधार शिक्षा है तथा प्रत्येक मनुष्य की रोजी रोटी का सम्बन्ध भी शिक्षा के स्तर से ही है, हमारे समाज में गुरूओं को इसलिए सर्वोपरि स्थान दिया गया है, क्योंकि गुरू अथवा शिक्षक ही समाज के वही मजबूत स्तम्भ है जिनसे शिक्षा लेकर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में निरन्तर ऊचाइयो की ओर अग्रसर होता है। मैं आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीर्वाद यादव, शिशुपाल सिंह, अमीर, गुड्डू, आदर्श यादव भोलू,  दुर्गेश यादव, सुरेंद्र यादव, हरिकेश यादव, वरुण यादव, लालजीत यादव, दीपक, जितेंद्र, आनंद, शैलेंद्र, प्रदीप, सुनील, राजेश, प्रवीण, अरुण, बिंदु, योगेश, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने