Breaking News

गुरु शिष्य पररम्परा भारत की पहचान-डॉ0 गीता सिंह

आज़मगढ़।

कवरेज डेस्क:  परिषद आजमगढ़ शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम प्रतिभा निकेतन स्कूल अतलस पोखरा आजमगढ़ में धूम -धाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ब्रह्मानंद पेशवानी राष्ट्रीय मंत्री,विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद राम त्रिपाठी रीजनल सेक्रेटरी जोनल,तथा श्री आलोक कपूर रीजनल सेक्रेटरी सेवा थे।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहाँ गुरुओं की पूजा ईश्वर से पहले की जाती है।डॉ0 गीता सिंह ने कहा कि भारत में गुरु शिष्य परम्परा सदियों से चली आ रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुये बताया कि -'गुरु गोविन्द दोउ खड़े काके लागु पाय, बलिहरी गुरु आपनो गोविन्द दियो बताय '।श्री प्रमोद राम त्रिपाठी ने कहा कि गुरु शिष्य को हीरा बनाने की दक्षता रखता है।हिंदुस्तान में ऎसे हजारों उदाहरण है जिसमे गुरुओ ने समाज और शिष्य को निर्देशित किया और आज भी कर रहे है।श्री अलोक कपूर ने कहा कि सर्व पल्ली राधाकृष्णन इस देश के आदर्श गिरुओ की श्रेणी में आते है इसलिये हम हर वर्ष इनके जन्म दिन पर शिक्षक दिवस मनाते है।इस अवसर पर आजमगढ़ के श्रेष्ठ तीन गुरुओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में ड्रॉ निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव जो डी ए वी पी जी कॉलेज आजमगढ़ से प्राचार्य पद से अवकाश प्राप्त है।डॉ0 श्रीवास्तव ने कुल 42 वर्ष की सेवा समाज और अपने शिष्यो की दी।आपके कुल 21 शोधपत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध जर्नल में प्रकशित है।आपके शिष्य प्रोफेसर शरद कुमार सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,जौनपुर के कुलपति पद को सुशोभित कर चुके है।आपकी एक शिष्या डॉ0 माधुरी गुप्ता श्री शिवा जी पी जी कॉलेज तेरही आजमगढ़ में समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष है।दूसरे शिक्षक श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव जो बाबा रघुवर दास इण्टर कॉलेज जमिलपुर, आजमगढ़ है जो प्रवक्ता के पद पर 39 वर्ष की सेवा करके कार्यमुक्त हुए है।आपकी यशकीर्ति पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है।आप समाज के हर जरूरी और सकारात्मक कार्यो में बढ़ करके हिस्सा लेते हैं।आप लगातार 18 वर्ष तक माध्यमिक शिक्षा के मूल्यांकन कर्ता रहे है।तीसरे शिक्षक श्री रामजनम सिंह जो श्री दुर्गाजी जूनियर हाई स्कूल चण्डेश्वर ,आजमगढ़ से प्रधानाध्यापक पद से सेवा निर्वित्त हैं।आपने 34 वर्ष की सेवा इस देश और अपने शिष्यों को दी है।

इस अवसर पर जनपद के  विभिन्न स्कूलो के  हाई स्कूल के प्रथम रैंक के छात्र एवं छात्राओ को भी प्रतिक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अशोक कुमार अग्रवाल ,श्री विरजा शंकर राय, डॉ0 राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव श्री ब्रजेंद्र पाण्डेय, डॉ0 माधुरी गुप्ता,डॉ0 शशि श्रीवास्तव,डॉ0 अखिलेश चन्द्र,ड्रॉ प्रिया मुखर्जी,डॉ0 अशोक कुमार श्रीवास्तव,डॉ0 मातवर मिश्र,डॉ0 दीनानाथ श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन डॉ0 शशि श्रीवास्तव,एवं डॉ0 गीता सिंह,डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।धन्यवाद डॉ0 शशि श्रीवास्तव ने किया।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने