मऊ।
कवरेज डेस्क: सवर्ण आंदोलन की आग मध्य प्रदेश के बाद यूपी में भी पहुंच गई है। आज मऊ जिले में एससी एसटी एक्ट के विरोध में विशाल स्वाभिमान बचाओ रैली का आयोजन किया गया…जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया…स्वाभिमान रैली की शुरूआत क्षेत्र के सोनीधापा मैदान से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकली
इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की…और एक्ट के विरोध का विशाल प्रदर्शन किया…नाराज लोगों ने सर्वेच्च न्यायालय के फैसले को बहाल किया जाने की मांग को उठाया…इसके अलावा विरोध में शामिल नेताओं की मांग थी कि अगर फर्जी एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज होता हैं तो दर्ज कराने वाले को 10 वर्ष के लिए जेल भेजा जाये और पीड़ित व्यक्ति अगर उच्च न्यायालय द्वारा बरी होता हैं तो उसे 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाये…साथ ही अगर फर्जी एफआईआर का तुरन्त पता चले तो पीङित को तुरन्त बेल दिया जाये…विरोध प्रदर्शन को देखते हुए…मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे.
रिपोर्ट: विपिन दुबे