Breaking News

सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर: स्थानीय थाना में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी । जानकारी एसआई राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर दिया कि  दिनांक 3 सितंबर 018 को नोनारी बाजार में मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर दुकानदार से चोरी के सम्बन्ध में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी कि 40 से 50 अज्ञात लोगों ने तत्काल चोरी का पर्दाफाश करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मार्टीनगंज सरायमीर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे । 

जिससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया । और दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर भागने लगे । एसआई की तहरीर पर अपराध संख्या 152 धारा 147, 149, 143, 186,  188, 341, 504,  151 आईपीसी व सेवनसीएलए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है । एसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जाम करने वाले व्यक्तियों की वीडियो रिकॉर्डिंग हमारे पास है उससे आरोपियों की पहचान की जाएगी । 

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने