Breaking News

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए फैलाई झोली।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कवरेज डेस्क:जीयनपुर कोतवाली: स्थानीय बाजार जीयनपुर में केरल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पीडितों की मदद के लिए बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुबास यदुवंश के आह्वान पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा पुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग राशि की माँग की।

 भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आम और खास से लेकर व्यापारियों, राहगीरों के सामने झोली फैलाई। बाजार में दूकान-दूकान, घर-घर जाकर लोगों से सहायता हेतु धनराशि मांगी। वहीं अपने परिचित व रिश्तेदारों से भी केरलवासियों की मदद के लिये आग्रह किया। इस धनराशि को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा जाएगा।

समाजसेवी सूर्यप्रकाश सिंह (एसपी) ने कहा कि- भारत के किसी भी कोने में आपदा आयेगी तो हम सभी सहायता के लिये आगे आयेंगे। केरल में आयी भीषण बाढ़ से वहां के लोग दाना-पानी के अभाव में मर रहे हैं। मनुष्य के नाते हमारा कर्तव्य है कि वहां फंसे लोगों के हम काम आ सकें। 

छात्रनेता सत्यम चौबे ने कहा कि: केरल वासियों का कष्ट पूरे देशवासियों का कष्ट है, हम सब मिलकर इस आपदा में अपने सामर्थ्य के अनुसार हर सम्भव मदद का प्रयास करेंगे।

इसमें मुख्य रूप से पवन, हिमांशु, जय बहादुर, सनी सिंह, शिवम राय, आदि लोग सम्मिलित थे।

रिपोर्ट: वीर सिंह


और नया पुराने