आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा गावँ निवासिनी सुनीता पत्नी त्रिभुवन ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के रेप के आरोपियों के ऊपर चल रहे मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने एवं हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी त्रिभुवन ग्राम पारण कुंडा जगदीशपुर थाना कोतवाली जीयनपुर आजमगढ़ की निवासिनी है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही गुलाब पुत्र राजबली ने 26 नवंबर 2017 को दुष्कर्म किया था, जिसमें आरोपी के विरुद्ध 6 दिसम्बर 2017 को जीयनपर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित वर्तमान में जिला कारागार आजमगढ़ में बंद है, पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि: आरोपी अत्यंत ही प्रभावशाली एवं दबंग किस्म के होने के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी मजबूत है, जब कि हम लोग अत्यंत गरीब और असहाय है इसका फायदा उठा कर आरोपी गुलाब का छोटा भाई शिवकुमार पीड़िता के परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। तथा समझौता करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहा है। इस संदर्भ में आज पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।
रिपोर्ट: वीर सिंह