Breaking News

गलत आदतों के चलते सूदखोरों के चक्कर में पड़, मौत को गले लगा रहे युवा।

झाँसी।

मउरानीपुर झाँसी। नगर एवं क्षेत्र में युवा गलत आदतों के चक्कर में पड़कर पहले तो बिना सोचे समझे सूदखोरों से ऊंची दरों पर ब्याज पर रुपए लेते थे और जब रुपए देने के लिए सूदखोरों का दबाव पड़ता है तो वह मौत को गले लगाने का प्रयास करते हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस तरीके के मामले प्रतिदिन देखने को मिल रहे हैं।

यदि इनके आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पिछले 6 महीनों में प्रतिदिन एक दो जहरीले पदार्थ के सेवन के मामले आते हैं।इनमें से कुछ मामले तो लोके लाज के भय दर्ज नहीं कराए जाते। अधिकतर इस तरह के मामलों में पूरे परिवार के लोग बुरी तरह से परेशान होते हैं।यदि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले युवक बच जाते पुनः सूदखोरों का दवाव बनाने का सिलसिला जारी हो जाता है।ऊंची ब्याज दरों पर सूदखोरों से कर्ज लेने वाले कई युवक व उनके परिवार या तो बर्बाद हो चुके हैं या वह बर्बाद होने की कगार पहुंच चुके हैं।अगर नगर व क्षेत्र में सूदखोरों के व्यापार पर नजर डाली जाए तो देखने में आता है कि दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और पैसों की वापसी के लिए हर तरीके का हथकंडा अपनाने से नहीं चूकते।इस तरीके से तमाम पीड़ित लोगों ने अपने अपने तरीके से स्थानीय और जिला स्तर पर शिकायत भी की।लेकिन पुलिस व प्रशासन के कारण चोरों के हौसले बुलंद है।नतीजन राह से भटक गए युवकों का आसानी से निशाना बन रहे हैं। और जब वह हतास बखुद को मजबूर समझनेलगते है।वह मौत को गले लगाने के लिए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेते हैं।नगर के सूदखोर युवाओं पर ब्याज के पैसे देने के लिए इस कदर मेहरबान है कि वह बिना जायजाद पैसा दे देते है।जुआ सट्टा व क्रिकेट मैचों के दौरान खुले रूप से प्रतिदिन लाखो रुपये का ब्याज पर रुपये दे रहे है। और सब कुछ जानते समझते हुए भी प्रशासन के लोग मौन बने हुए हैं।नतीजा प्रतिदिन जहरीले पदार्थ के सेवन करने के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें होनहार युवा मौत को गले लगा रहा है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने