आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में बारहवीं क्लास के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव को साझा किया और शिक्षक द्वारा बताए गए टिप्स को हमेशा याद रखने की बात कही। बच्चों के द्वारा गाई गई विदाई गीत से छात्र-छात्राओं और शिक्षक के आंखों से आंसू निकल पडे़। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान प्रिंसिपल शशिकांत राय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि- जीवन में सफल होने के लिए विदा होना पड़ता है लेकिन यहां रह कर जो विद्यार्थियों ने शिक्षा पाई है वह उनके जीवन में हमेशा पथ प्रदर्शक के रूप में काम आएगी मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।