मउरानीपुर झाँसी। तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें कुल 231 प्रार्थना पत्र आए इनमें से मौके पर सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।तहसील दिवस में ग्राम प्रधान मऊ देहात गुड्डू मिस्त्री ने गांव में श्मशान घाट व पंचायत भवन के लिए खाता संख्या 874 रकबा 6 बीघा पोखर के नाम से राजस्व विभाग में दर्ज है। उसे ग्राम पंचायत में दर्ज करने के आदेश देने की मांग की जिससे गांव में शमशान ब पंचायत भवन का निर्माण हो सकता है।
ग्राम भकौरा निवासी द्वारका प्रसाद ने घर में घुसकर चोरों द्वारा चोरी कर लेने,ग्राम पठा निवासी नरेंद्र कुमार ने चकरोड,मेड़ तथा खेत पर अवैध कब्जा करने,ग्राम धवाकर निवासी शिव कुमार सिंह व ग्राम मदरवास निवासी सीताराम ने वृद्धा पेंशन दिलाए जाने,ग्राम रूपा धमना निवासी जमुना देवी ने राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने,ग्राम तेजपुरा निवासी देवेंद्र रैकवार ने दबंगों द्वारा मारपीट कर रुपए छीन लेने की, नई बस्ती निवासी राहुल कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने की,ग्राम बम्होरी निवासी परमेश्वरी दयाल ने सेक्टर की नाप कराए जाने,ग्राम रानीपुर निवासी कांशीराम ने दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने,ग्राम धमना पायक निवासी जयप्रकाश ने लेखपाल द्वारा खेत की गलत नाप करने,ग्राम बड़ा गांव विद्यालय में तैनात रसोईया उर्मिला,गिरजा,तारादेवी, कस्तूरी, ललिता, नन्ही, कमला ने एक संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप पर बताया कि जब से हम लोगों का रसोईया में चयन हुआ है तब से आज तक 1000 रुपये मानदेय के रूप में मिल रहा है और इतने मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।इसलिए मानदेय 5000 रुपये दिया जाये अन्यथा हम सभी स्कूल में कार्य करना वन्द कर देंगे सहित आदि प्रार्थना पत्र आए। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीर्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस मौके पर एस.एस.पी विनोद कुमार सिंह, सी.डी.ओ निखिल टीकाराम फुंडे,उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार,क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह,सी एम ओ सुशील कुमार,बी.डी.ओ मऊ व बंगरा,अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर जी संखवार,कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद,थाना सकरार प्रभारी बी.एल.सिंह,थाना टोड़ी प्रभारी सुनील कुमार, सहित आदि जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अखिलेश राज