Breaking News

आरामशीन के सामने से खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन चोरी।

आज़मगढ़..। जनपद में जगह जगह चोर हो रहे हैं सक्रिय। कही बैंक, कही घर, तो कही वाहन हर जगह उनका लम्बा हाथ पहुँच ही जा रहा है। जनपद में चोरों की बढ़ती सक्रियता से प्रशासन पर सीधी उँगली उठ रही। आखिर कहाँ से पनप रहे है, ये चोर? जनपद में यह एक सवालिया विषय बनता जा रहा है। जनपद में लगातार चोरियों में इज़ाफ़ा ही दिख रहा है। शहर व गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन किसी न किसी के घर या दुकान का ताला टूट रहा है। यही नहीं बाइक चोर भी इन दिनों सक्रिय हैं। जो मौका पाते ही दुपहिया वाहन को पार कर रहे हैं। कहने को तो पुलिस थानों से रात को गश्त के लिए गश्तीदल रवाना किए जाते हैं। पुलिस उनकी सक्रियता में कमी और ड्यूटी के दौरान चौकस नहीं रहने का नतीजा है कि चोर वारदात कर साफ बच निकलते हैं। पिछले एक महीने का आंकड़ा देखें तो अब तक आधे दर्जन स्थान पर चोरी की वारदात हो चुकी है।

          शुक्रवार की रात्रि रौनापार रोड आरामशीन के सामने खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के बैरीडाड़ गांव निवासी सत्यप्रकाश सिंह पुत्र भागवत सिंह की पिकअप गाड़ी भाड़ा पर चलती थी, जो लगभग एक वर्ष से लाटघाट, रौनापार रोड आरामशीन पर खड़ी रहती थी। शुक्रवार शाम से ही पिकअप गाड़ी आरामशीन के सामने खड़ी थी। आरामशीन मालिक अपने पूरे परिवार के साथ आरामशीन के बगल में मकान बनाकर रहते है। जब खाना खाकर समस्त परिवार सो गया। इसी बीच अज्ञात चोरों ने सफेद रंग की बोलेरो पिकअप जिसका नम्बर यूपी 50 बीटी 0221 था, को लेकर फरार हो गए। आपको बता दें कि यह घटना पांच अक्टूबर 2018 की है। सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो गाड़ी अपने स्थान से गायब थी। पूछताछ करने पर गाड़ी का कुछ भी पता नहीं चला सका, तो सत्यप्रकाश सिंह द्वारा इसकी लिखित सूचना जीयनपुर थाने को दी गई। यह घटना क्षेत्र की पहली घटना है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इस बावत जीयनपुर थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि बोलेरो पीकअप वैन की चोरी के मामले में वाहन मालिक द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। लेकिन यह मामला सन्देह के घेरे में है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने