कवरेज डेस्क : प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देशानुसार युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रदेश के सभी 92 ज़िलों में सदस्यता अभियान 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलाएंगे।
5520 सदस्यता प्रमुख एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी बूथ पर प्रवास कर के सदस्य बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार युवा मोर्चा कार्यकर्ता सभी समाज जाति एवं धर्म के लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे । इस अभियान की ज़िम्मेदारी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी संगठन में प्रदेश के मंत्री पुरुषार्थ सिंह एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक अनुभव द्विवेदी को दी गई है। प्रदेश से मॉनिटरिंग की ज़िम्मेदारी अतुल मिश्रा, शुभम त्रिपाठी और अमरजीत को दी गयी है । प्रदेश मंत्री पुरुषार्थ सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा हर वर्ग का हर जाति हर धर्म के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का काम करेगा।
रिपोर्ट: ब्यूरो।