Breaking News

ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या।

आज़मगढ़।

सरायमीर: स्थानीय  थाना क्षेत्र के सरायमीर रेलवे स्टेशन से लगभग सौ मीटर पश्चिम 52 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत परिजनों में मचा कोहराम।

 जानकारी के अनुसार आनंद कुमार सोनी पुत्र रामकृष्ण उर्फ झकड़ मोहल्ला मीरहसन चौक कस्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी मवेशी खाना युनियन बैंक के पास फोटो कापी व जनरल स्टोर की दुकान खोल रखा था दिनांक 9 अक्टूबर 018 शाम चार बजे परिवार के सदस्यों को सूचना मिली कि आनंद कुमार सोनी की सरायमीर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है सूचना पाते परिवार के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पहचान की । मृतक के दो पुत्र आदित्य कुमार सोनी 20, एस कुमार सोनी हैं मौत का कारण मालूम नहीं हो सका। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने