Breaking News

चार किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना की पुलिस ने क्षेत्र का दौरा करते समय मुखबिर की सूचना पर चार किलो गाजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जेल भेजा। पुलिस से जानकारी के अनुसार दिनांक 8 अक्टूबर 018 को 9 बजे रात एसआई अखिलेश चन्द पाण्डे, श्याम सिंह यादव कांस्टेबल राजेश कुमार, महेन्द्र यादव के साथ क्षेत्र का दौरा कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नन्दावं स्थित इनाव भार पेट्रोल पम्प के सामने से दो संदिग्ध युवक आ रहे हैं । मुखबिर से सूचना मिलते ही एसआई अखिलेश चन्द पाण्डे  हमराही के साथ नन्दावं नहर पुलिया के पास छिपकर इंतजार करने लगे कुछ देर में दोनों युवक बैग लिए पैदल आ रहे थे जब उनको रोकने का इसरा किया गया तो पुलिस देख भागने लगे घेराबंदी कर दोनों युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम पता क्रमशः भानु यादव पुत्र हवलदार यादव, संदीप यादव पुत्र नन्दलाल यादव ग्राम फूलपुर ( नन्दावं ) बताया जामा तलाशी लेने पर     भानु के पास से दो किलो गाजा 120 रूपये, संदीप के पास से एक किलो नौ सौ ग्राम गाजा 80 रूपये बरामद हुआ पुलिस ने दोनों को थाने पर लाकर अपराध संख्या 173 धारा 8/22  एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने