झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर अलग-अलग स्थानों पर 2 लोगों की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार हरिओम पुत्र रामदयाल निवासी पुरानी बैलाई मऊरानीपुर एवं रामसहाय पुत्र मिट्ठू निवासी ग्राम कदौरा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से दोनों की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
रिपोर्ट: अखिलेश राज