Breaking News

बाइक दुर्घटना में चार घायल।

झाँसी।

झाँसी मऊरानीपुर मोटरसाइकिल दुर्घटनाओ में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मिथलेश पुत्र मिट्ठू लाल निवासी ग्राम चुरारी, राहुल पुत्र गुमानलाल निवासी ग्राम झाकरी, व हरिश्चंद्र पुत्र ब्रजलाल निवासी ग्राम रतौंसा, अजय सिंह पुत्र बुध्दसिंह निवासी कोतवाली मऊरानीपुर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

बताया गया कि मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद मिथलेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने