Breaking News

साधन सहकारी समितियों से खाद नदारद।

सगड़ी।

किसान परेशान धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद धीमी ।

सागड़ी क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों से खाद नदारद है। जिससे गेहूं की बुवाई के लिए किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है ।किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे है।तो वहीं प्राइवेट दुकानों से अधिक पैसा देकर नकली खाद लेने को मजबूर हैं ।अब तक साधन सहकारी समितियों पर एक बार खाद आई थी कहीं 100 बोरा तो कहीं डेढ़ सौ बोरा तो कहीं 200 सौ बोरा  जो गोदाम खुलते ही गायब हो गई। क्षेत्र के किसान खाद के लिए परेशान हैं धान की खरीद भी धीमी चल रही है साधन सहकारी समिति रौनापार क्रय केंद्र पर अब तक 4 दिनों से हो रही खरीद में 111 कुंटल धान की खरीदारी मात्र हो पाई है ।

जबकि 3000 कुंतल का लक्ष्य है ।साधन सहकारी समिति के सचिव बाल चंद ने बताया कि खाजद दोबारा फिर आने वाली है । किसानों को वितरित किया जाएगा ।धान खरीद का समय रहते । लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा ।क्षेत्रीय किसान नारा सिंह पटेल  साधन सहकारी समितियों से  खाद  गायब है।और हम लोग गेहूं की बुवाई के लिए खाद नहीं मिल रही है ।जिसे परेशान हैं ।क्षेत्रीय किसान  अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है और हम लोगों को खाद नहीं मिल पा रही है जिससे गेहूं की बुवाई के लिए परेशानी हो रही है। चंद्रेश सिंह ने कहा कि धान की खरीद धीमी हो रही है। इससे हम लोगों को परेशानी हो रही है धान की खरीदारी से हो जाती तो हम लोगों को पैसा मिल जाता जिसे खेती बाड़ी का काम चलता।श्रीनिवास पटेल ने कहा कि गेहूं क बीज के  लिए किसानों की समस्या खड़ी हो गई है  रजिस्ट्रेशन नहीं होने से कृषि रक्षा इकाई से बीज नहीं मिल पा रहा है। साधन सहकारी समितियों से खाद नदारद चल रही है।

रिपोर्ट- वीर सिंह

और नया पुराने