Breaking News

40 साल बाद प्राथमिक स्कूल को मिला रास्ता।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

रास्ते के विवाद को लेकर दो माह पूर्व हुआ था विवाद।

उपजिलाधिकारी, एबीएसए ,प्रधान की पहल से बना रास्ता।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लुचुई के रास्ता विवाद को प्रधान की पहल पर सुलझा दिया गया है। जिसके लिए चक मालिक से समझौता कराकर 40 सालों से रुकी रास्ता का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे लेकर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों बच्चों एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह व्याप्त है।

वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय लुचुई के प्राथमिक विद्यालय का निर्माण 40 वर्ष पूर्व तो कराया गया पर रास्ता नही बनाया गया। रास्ता का निर्माण लगभग 40 वर्ष से रुका पड़ा था।पर विद्यालय के लिए किसी भी अधिकारी द्वारा और जनप्रतिनिधि द्वारा रास्ते के निर्माण की पहल नहीं किया गया। जिसको लेकर कई बार चक मालिक द्वारा रास्ते को रोक दिया जा रहा था 2 माह पूर्व हुए विवाद से चक मालिक ने रास्ते को रोक दिया था। जिससे विवाद उत्पन्न हो गया था। जीयनपुर  पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया था।

 तब उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव, एबीएसए दीनानाथ साहनी, एवं ग्राम प्रधान हरिकेश विश्वकर्मा ने मिलकर चक मालिक से वार्ता कर एक बीच का रास्ता निकालते हुए रास्ते का निर्माण कराया गया है। जिससे अब आसानी से विद्यालय पर वाहन आदि पहुंच जाया करेंगे एवं बच्चों को प्रताड़ित नहीं होना पड़ेगा। जिससे अध्यापक और गांव के लोग काफी उत्साह में हैं ।इस संबंध में ग्राम प्रधान हरिकेश विश्वकर्मा ने बताया कि जिनका चक था। उनसे समझौता कर विद्यालय के लिए रास्ता निकाला गया है। जिसे आसानी से विद्यालय पर पहुंचा जा सकता है।

और नया पुराने