सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पवई लाडपुर नन्दावं मोड़ के पास बैसमेंट से शटर व उसमें प्रयोग आने वाले सामान की चोरी करते चोर को जनता ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा चोर ने एक सप्ताह पूर्व में लाखों की हुई चोरी को भी कबूला ।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद आरिफ पुत्र कमरूद्दीन ग्राम शेरवां थाना सरायमीर आजमगढ़ के ग्राम पवईलाडपुर के नन्दावं मोड़ पर मकान व दुकान है आरिफ सपरिवार एक मकान में रहते हैं एक मकान में ओरिएंटल बैंक नीचे बेसमेंट है जिसमें कई शटर, चैनल व उसमें प्रयोग आने वाला सामान रखा था। मोहम्मद आरिफ ने दिनांक 18 नवम्बर 018 को थाना में तहरीर दिया था कि बेसमेंट में रखा सामान अज्ञात चोरों ने उठा ले गए हैं । आज दिनांक 24 नवम्बर 018 को पुनः चोर ने बेसमेंट घुसकर एक बोरिया में शटर में प्रयोग आने वाला सामान रखकर ले जाने के फिराक में था तभी मकान के पीछे रहने वाले ने देख लिया और आरिफ को सूचना दी आरिफ ने कुछ लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर चोर को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम-पता सुनिल यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र जयराम यादव ग्राम रेवरा परवेजपुर थाना निजामाबाद बताया छः दिन पूर्व में हुई चोरी को खुद ही करने को बताया हुए कहा कि उस दिन मैं पन्द्रह शटर एक चैनल को ले जा कर पवई लाडपुर स्थित एक कबाड़ी के दुकान पर ढाई हजार रुपये में बेचा हूँ । चोर पकड़े जाने की खबर पर देखते-देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। आरिफ ने थाना में सूचना देकर पुलिस बोलकर चोर को सौंपा दिया ।
रिपोर्ट- ब्यूरो