आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क- सगड़ी तहसील के श्री गाँधी पी जी कॉलेज, मालटारी में प्रोफेसर(बी0 एड0 विभाग), जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी डॉ0 अखिलेश चन्द्र की बड़ी बेटी निधि सिंह ने एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से स्नातक हिन्दी आनर्स में प्रथम श्रेणी में उपाधि प्राप्त कर परिवार की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि को जोड़ दिया।
निधि सिंह ने मिस फ्रेशर का भी पुरस्कार इसी विश्वविद्यालय से प्राप्त किया था।इसी कोर्स के दौरान निबंध प्रतियोगिता में इसने सांत्वना पुरस्कार भी प्राप्त किया था।वर्तमान में इसी विश्वविद्यालय से परास्नातक हिन्दी की तृतीय सेमस्टर की छात्रा हैं। निधि के नाम से पिता डॉ अखिलेश चन्द्र ने निधि शैक्षिक शोध संस्थान का गठन करके इस संस्थान के माध्यम से अखिल गीत शोध दृष्टि अन्तर्राष्ट्रीय शोध जर्नल का प्रकाशन 2010 से किया है। इस संस्थान ने अब तक 25 साहित्यिक प्रकाशन किया और आगे लगातार साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न है। निधि सिंह ने उस विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त किया जहाँ से खुद डॉ अखिलेश चन्द्र प्राप्त करना चाह रहे थे। पर परिस्थितियों वस ऐसा नही हो सका, निधि ने पिता की अधूरी इक्छा को पूरा करके उनकी अभिलाषा को जीवन्त कर दिया।
रिपोर्ट- वीर सिंह