Breaking News

डॉ० रामनरेश पीजी कालेज चगईपुर में बागवानी कार्यक्रम में दी गयी पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित जानकारी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कवरेज डेस्क- सगड़ी तहसील के डॉ० रामनरेश पीजी कालेज चगईपुर जीयनपुर में बागवानी कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बीटीसी 2015/16 बैच  के प्रशिक्षुओ द्वारा बागवानी करायी गयी, और उन्हें पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर कालेज प्रबंधक महेंद्र यादव ने कहा कि-वर्तमान में पर्यावरण का संतुलन निरंतर बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। परिणाम स्वरूप कभी बेमौसमी बारिश से बाढ़ के हालात बन जाते है तो कभी अत्यधिक सूखे के हालात पैदा होते है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। 

बीटीसी विभागाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने प्रशिक्षुकओं को बताया कि- पर्यावरण को सुरक्षित रखना जीवन के लिए अति आवश्यक है। उन्होंंने बताया कि हमें अपने दिन प्रतिदिन के क्रियाकलापों में पर्यावरण के विषय को विशेष महत्व देना चाहिए। पॉलीथिन का प्रयोग करने से बचना चाहिए व कपड़े के थैले व कागज से बने लिफाफों का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर श्यामसुंदर यादव, राजतिलक यादव, निशांत सिंह, आज़ाद राय, प्रीति वर्मा, सुलेखा कुमारी, विजयलक्ष्मी पांडेय, भूपेंद्र यादव, गिरीश यादव, अनिल यादव, मुलायम यादव, नेहा यादव, सना बानो, सोनू शर्मा, आदर्श कुमार, रुचिका सिंह आदि प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- वीर सिंह




और नया पुराने