Breaking News

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव में धान ओसा रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की करेंट के चपेट में आने से मौके पर मौत परिवार में मचा कोहरम पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिकरौर सहबरी थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी राज बहादुर यादव 35 पुत्र चितबहार अपने घर के बरामदे में बिजली का पंखा लगाकर धान ओसा रहा था कि अचानक उसका पैर बिजली के कटे हुए तार पर पड़ गया जिससे राज बहादुर करेंट के चपेट में आने से जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। तड़पता देख जब तक परिवार के लोग उठा कर उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था करते मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई नायब यादव ने घटना की सूचना थाने पर दी सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाई और उसके तीन पुत्री एक पुत्र हैं।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने