Breaking News

विज्ञान, कला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन।

आज़मगढ़

रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी सगड़ी ब्यूरो प्रभारी।

कवरेज डेस्क, बनकट स्थित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल मे विज्ञान, कला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से पुरष्कृत तथा अंतर्राष्ट्रीय एकेडेमीशियन डॉ. पी. जस्टिन अंटोनी रहे | कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्पण से हुई |

सर्वप्रथम डॉ. जस्टिन कलाम्स कार्नर पर रखे विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के मॉडल्स का मुआयना किया और बताया कि ये बच्चे जो क्रेन, वाटर हीटर/कूलर, रूम हीटर/कूलर, विंड एनर्जी, वाटर सायकल, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, इ.वी.एम. मशीन, तोप, गन, डिस्को लाइट इत्यादि बनाये, अति सराहनीय है | कलाम्स कार्नर से सिनिओर्स ग्रुप से गुण बनाने वाला समूह जिसमे आदर्श सिंह, आदित्य सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, सईद खान ने प्रथम स्थान, तोप बनाने वाला समूह जिसमे प्रियांशु यादे, प्रियांशु मिश्र, आशुतोष,अबुल वफ़ा, प्रमोद यादव ने द्वितीय स्थान और वाटर सायकल बनाने वाला ग्रुप जिसमे सम्राट, शिवप्रकाश, सुमित, उत्कर्ष तृतीय स्थान पर रहे | जूनियर विंग मे कलाम्स कार्नर से अमन साहू, कक्षा पांच (डिस्को लाइट), अंशिका सिंह और जैनब, कक्षा चार (वाटर हीटर), सोनू चौहान, कक्षा द्वीतीय (जे सी बी) ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन मे क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया |

सामाजिक परिदृश्य नामक कार्नर पर जूनियर्स से नायशि, कक्षा चार (लेयर्स आफ साइल), मुदित, कक्षा तृतीय (ट्रैफिक सिग्नल), मानवी सिंह, कक्षा प्रथम (पार्क मॉडल) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे | सिनिओर्स से सक्षम मौर्या, कक्षा दसवीं (इ वी यम मशीन), रागिनी और सुष्मिता, कक्षा नवम (काज ऑफ़ डे एंड नाईट), और एक समूह जिसमे सलोनी, दीक्षा, रिया, कक्षा षष्ठी द्वारा लैंड फॉर्म्स बनाया गया जो की क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे |

आर्ट गैलेरी से सिनिओर्स में अभिजित हसन, कक्षा षष्ठी (फ्लावर पॉट), प्रशांत, कक्षा सात, तेजस राइ कक्षा सात, मोहम्मद अनस, आनवि सिंह एवं सूरज, कक्षा आठ (मॉडल ऑफ़ वी. आय. यस) तथा अंजलि, प्रंशी राय, कक्षा नवम ने संयुक्त रूप से पेन स्टैंड बनाते हुए मुख्य अतिथि की सराहना बटोरी और ये सब क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे | जुनिओर्स से कार्तिक मध्हेसिया, कक्षा प्रथम, आयुष चौहान, कक्षा पांच, जैनब परवीन, कक्षा चार सुन्दर घर बनाकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे |मुख्य अतिथि डॉ. जस्टिन ने पेंटिंग की खूब सराहना की और उनमे से जूनियर्स में रतिकला, मनीषा मिश्र, अभय गोंड, कक्षा पांच से क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे, पेंटिंग में विशेष तौर से पेन्सिल और फल के छिलकों का प्रयोग किया गया था | सिनिओर्स से प्रिंसी वर्मा, कक्षा सात, तान्या सिंह, कक्षा आठ, आनवि सिंह, कक्षा आठ ने चाइल्ड लेबर, घर-घर शौचालय, भ्रूण हत्या आदि पर पेंटिंग बनाया जो की अति प्रेरणादायक रहा और ये बच्चे क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे |

कार्यक्रम की संबोधन-कड़ी में श्री मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए अभिभावकों को कहा की बच्चों को उत्साहित करें क्यूंकि इन बच्चों का मॉडल यह सुचिता प्रेषित कर रहा है की ये बच्चे आगे चलकर अपने से जुड़े सभी लोगों का नाम रोशन करेंगे |उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के सामने कभी भी अमीरी का गुणगान व गरीबी का रोना नहीं रोना चाहिए प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। उन्होंने बच्चों को कहा की वह बच्चों के दोस्त बन गए हैं इन मॉडल्स को देखकर | मुख्य अतिथि ने शिक्षकों से अपील की बच्चों का मॉडल उनकी रूचि और मेधा को प्रदर्शित कर रहा है और ये सभी शिक्षकों की नियत जिम्मेदारी बनती है की वे इन बच्चों को और ऊपर ले जाने का सफल प्रयास करें |शिक्षको को उन्होंने आदर्श शिक्षक के गुण व दायित्व के साथ यह भी बताया कि व्यवसाय नही सेवा का कार्य होता हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक श्री शिव गोविन्द सिंह ने मुख्य अतिथि को विद्यालय परिवार की तरफ से आभार अभिव्यक्ति हेतु उन्हें अंगवश्त्रम व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया और अपने कृतज्ञता व्याख्यान में सभी शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों आदि को कार्यक्रम में उपश्थिति व कार्यक्रम की सफलता हेतु आभार ज्ञापित किया |कार्यक्रम की सफलता के लिये डॉ अभिषेक पाण्डे व प्रचार्य आर एस शर्मा सहित विज्ञान के इंचार्ज रवि सेन राय, सामाजिक विज्ञान के इंचार्ज निकिता सिंह, पेंटिंग इंचार्ज सुनीता वर्मा, आर्ट & क्राफ्ट इंचार्ज चंचल शर्मा व नीलम चौहान व कुशल संचालन के लिये सोनू मौर्य सहित सभी का आभार प्रकट किया।इस मौके पर विद्यालय के डीप्टी डायरेक्टर डॉ. अभिषेक पाण्डेय, प्राचार्य आर. यस. शर्मा, निकिता सिंह एवं सभी शिक्षक तथा शिक्षनेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

और नया पुराने