आज़मगढ़।
गोली लगने से दो लोग घायल।
जीयनपुर थाना क्षेत्र के डिघवनिया मझौवा गांव में आज दिन में 11:00 बजे दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुए। विवाद में हुई फायरिंग में जो लोग गोली लगने से घायल हो गए ।गोली लगने के बाद दोनों को जिला अस्पताल यूपी 100 नंबर एंबुलेंस 108 नंबर भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जियनपुर थाना क्षेत्र के डिघवनिया मझौवा गांव में आज दिन में 1:11 बजे कहासुनी के बाद विवाद हो गया ।विवाद के बाद असलहे से लैस एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दिया जिसमें दुसरे पक्ष के दरवाजे पर ही अमित यादव पुत्र जंगी यादव उम्र 25 वर्ष राजू यादव पुत्र दशरथ यादव उम्र 35 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद गोली चलाने वाला पक्ष फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के पास खड़ी आरोपियों की स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। और गाड़ी धू-धू कर कर पूरी तरह से जलकर राख हो गई ।इसके बाद यूपी 100 नंबर पुलिस को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी यूपी 100 नंबर मौके पर पहुंची इसके बाद 108 नंबर एंबुलेंस को बुला कर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। विवाद के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है जीयनपुर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट- वीर सिंह