सरायमीर।. स्थानीय पुलिस ने समाजवादी पार्टी के द्वारा थाना घेराव करने की शंका पर पूरी तरह चौकस। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर में महाराष्ट्र प्रांत के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व विधायक के अबू आसिम आजमी के द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था ।
उसके बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व पार्टी के विधायकों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि अगर तत्काल अबू आसिम आजमी के ऊपर से मुकदमा नही समाप्त किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा। दिनांक 2 नवम्बर 018 को थानाध्यक्ष सरायमीर को कहीं से सुराग मिला कि आज समाजवादी पार्टी के लोग थाना सरायमीर का घेराव करेंगे। थानाध्यक्ष सरायमीर ने घेराव करने शंका में रविवार को सुबह से ही थाने की सभी फोर्स को किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार किए हुए थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो