सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस चैकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो बरामद कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन दुकान का ताला तोड़कर सामान उठा ले जाने की शिकायत पर चोरों को धड़पकड़ के चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बीती रात लगभग 11:40 बजे सरायमीर थाना एसआई राजीव कुमार यादव , राजेंद्र यादव हमराही के साथ नन्दावं बाजार का भ्रमण कर रहे थे । तभी बाजार के तिराहे पर एक बोलेरो खड़ी देख गाड़ी पर टार्च जलाई तो उसमें लोग पत्थर चलाते हुए फायरिंग करने लगे जब पुलिस ने जवाब में फायर किया तो गाड़ी लेकर सरायमीर की ओर भागने लगे। इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने फायरिंग कर बोलेरो पर सवार होकर भाग रहे बदमाशों की सूचना पर इसरौली गांव तिराहे के पास चैकिंग करने लगे। नन्दावं की ओर से आ रहे बदमाशों ने इसरौली गांव के पास पुलिस को देखकर फायरिंग करते गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने पर लाकर तलाशी ली तो गाड़ी में दो राड, एक ताला, एक पेचकस, व रस्सा में मिली पुलिस ने बताया कि यूपी 64 जे. 1609 बोलेरो से चारों व्यक्ति कूदकर भाग गए। भागे चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307, 41/411 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चोरों को तलाश कर रही है।
रिपोर्ट- ब्यूरो