मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
डा,राम नरेश पीजी कॉलेज चंगई पुर में दो दिनी रोवर्स, रेंजर्स कार्यक्रम में 25 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
सगड़ी
सगड़ी तहसील क्षेत्र के डॉक्टर रामनरेश पी जी कालेज चंगईपुर में शनिवार को 01-12- 2018 को दिन में रोवर्स रेंजर्स समागम का कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जो दो दिन तक चलेगा।
जनपद के सभी विद्यालय के रोवर्स रेंजर्स ने 28,वा जनपदीय शताब्दी वर्ष में पूरे उत्साह से भाग लिया। वहीं 25 विद्यालय से आए छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने,अपने विद्यालय का बैनर लेकर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संग्राम यादव व विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी अध्यक्ष पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके हुआ । उसके बाद बच्चों द्वारा सरस्वती गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया फिर सभी अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर कालेज प्रबंधक प्रमोद यादव ने जिले भर से आये प्रबंधकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही इस अवसर पर कैम्पस में वृक्षारोपण विधायक सग्राम यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम दुबे ने किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रमोद यादव ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर यादव, अराफात वेग, महेंद्र यादव, रवींद्र यादव, आर पी सिंह, संदीप तिवारी, जयभान सिंह, अमित यादव, सुर्यभान यादव, बेचन राजभर, आलोक कुमार पाण्डेय, के के मिश्रा,रामबेलास दुबे,प्रभाशंकर, शम्सुद्दीन अहमद, अनुराग यादव सहित कई प्रबंधक व सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।