Breaking News

विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन।

आज़मगढ़।

सगड़ी। सगड़ी तहसील अंतर्गत केशवपुर अंजान शहीद जैश पब्लिक स्कूल के फाउंडर डे के अवसर पर संस्था में विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन  एसपी ग्रामीण एन.पी. सिंह के द्वारा किया गया।

 जैश पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस मौके पर अपने दिमाग का प्रयोग करते हुए तरह तरह की तकनीकीयों का निर्माण कर प्रदर्शन किया मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ग्रामीण आजमगढ़ ने लाल फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तत्पश्चात उन्होंने बच्चों का हौसला बुलंद किया वाहवाही दी साथ ही साथ विद्यालय परिवार और विद्यालय के प्रबंधक को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि आपने जंगल में मंगल करने का काम किया है इतनी बड़ी संस्था  से क्षेत्र और आसपास के हजारों बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा और शिक्षा की दुनिया में आगे बढ़ेगा प्रदर्शनी में बच्चों के मनोरंजन के लिए जंपिंग झूला खेल खिलौना अनेक प्रकार की दुकाने सजी रही विद्यालय की तरफ से प्रदर्शनी में लकी ड्रॉ  का आयोजन किया गया था फर्स्ट आने वाले विद्यार्थी को एलसीडी टीवी सेकंड के लिए वाशिंग मशीन और थर्ड  के लिए कूलर इनाम देने का इंतजाम था विद्यालय प्रबंधक मिर्जा महफूज बेग ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही साथ बताया की  नये सत्र के लिये नया एडमिशन लिया जा रहा है इस मौके पर प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया भी मौजूद थे।

By- Samachar india live


और नया पुराने