Breaking News

गांधी स्मृति के150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी।

भारतीय जनता पार्टी सगड़ी विधानसभा गांधी स्मृति 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर से प्रारंभ होकर खानकाह बहरामपुर, जामेतुल बनातनगर, हसनपट्टी, तरवाबद्दोपुर, बाजार खास, आजाद नगर, आदर्श नगर ,समता नगर, पदयात्रा किया गया।

 इस पदयात्रा के मुख्य अतिथि माननीयप्रेम प्रकाशराय जी निवर्तमान जिलाअध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ ने कहा कि 12वीं पास युवाओं के लिए दीनदयाल ग्रामाद्योग योजना के तहत 25 लाख का लोन जिसमें 5लाख अनुदान राशि का प्रविधान है ।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ केंद्र सरकार के द्वारा दिया जा रहा है ।स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय विद्यालयों में कुल 1-54 करोड़ नामांकन कराए जा चुके हैं। 92लाख बच्चों को इसवर्ष स्वेटर बांटे गए उत्तर प्रदेश में अब तक जिन गांवों में परिवहन सेवा नहीं थी उसमें 9800 गावो का परिवहन की बसों की सेवा से जोड़ दिया गया है ।आगे प्रेम प्रकाश राय जी ने कहा कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत 51लाख घरों को विद्युत कनेक्शन दिया गया भारतीय जनता पार्टी ने बहुत ही महत्वकांक्षी कार्यक्रम चलाया है यही कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव गांव में जाकर सभी लोगों से मिलेंगे और सरकार की नीतियों से अवगत कराएंगे पदयात्रा में निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल निवर्तमान जिला मंत्री राम अशीष पटेल जिला महामंत्री जगत नारायण गौड़ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश मिश्रा आईटी प्रमुख वरुण राय अरविंद जायसवाल , नरेंद्र सिंह , लालू जायसवाल , धर्मेंद्र सिंह , अभिषेक मद्धेशिया , रवि राय , कमलेश यादव , जयप्रकाश सिंह , जगजीवन राय , सत्यप्रकाश सिंह , बृजभान राजभर , रमेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

और नया पुराने