मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के डाँक्टर रामनरेश यादव पी जी कालेज चंगईपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के तरफ से आजमगढ़ में दो दिवसीय समागम का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के 25 विद्यालयो के 700 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
आज समागम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि डाँक्टर राघवेन्द्र सिंह और डाँक्टर जगदेव जी रहे । कार्यक्रम अध्यक्ष डाँक्टर दुर्गा प्रसाद अस्थाना और स्वागत अध्यक्ष प्रमोद यादव संयोजक डाँक्टर शशि कुमार मिश्रा तथा कार्यक्रम संचालन डाँक्टर घनश्याम दुबे ने किया। आखिरी दिन रोवर्स रेंजर्स को मेडल व पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर वेस्ट रोवर्स का इनाम वरदह पी जी कालेज के ज्योति राय को दिया गया व रोवर्स /रेंजर्स में प्रथम स्थान रामदेव मेमोरियल कालेज रानीपुर रजमौ, द्वितीय स्थान गांधी पी जी कालेज मालटारी व राम नरेश पी जी कालेज को संयुक्त व तीसरा स्थान राजदेव पी जी कालेज सुराही सठियाव को दिया गया । वेस्ट रेंजर्स का इनाम रवि प्रकाश को दिया गया । इस अवसर पर प्रथम स्थान दुर्गा पी जी कालेज , द्वितीय स्थान रामवचन पी जी कालेज, वरदह पी जी कालेज को तीसरा स्थान दिया गया । इस अवसर पर विश्व विद्यालय के तरफ से डाँक्टर जगदेव ने कहा कि अगले साल 12 जनवरी को विश्व विद्यालय में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री जी और योग गुरु रामदेव जी भी शामिल होगे । आप सभी लोग अभी से तैयारी में लग जाय और कार्यक्रम में जरूर आये । आने जाने रहने खाने किं व्यवस्था विश्व विद्यालय का रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक प्रमोद यादव ने आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया । सभी वक्ताओं ने विद्यालय को सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर उमाशंकर यादव , हरिशचन्द्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव, राम अवध , सुशीला यादव, अमरनाथ, अखिलेश कुमार, अरविंद यादव, विजय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।