मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने फायरिंग में चार जख्मी, फुंकी कार।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौवा डिघवनियां गांव में मनबढ़ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने धावा बोलकर मारपीट की और विरोध किए जाने की दशा में असलहों से फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो युवक घायल हो गए जबकि हमलावरों पर महिलाओं द्वारा किए गए पथराव में दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए ग्रामीणों ने हमलावरों की कार को फूंक दी घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवां डिघवनियां गांव में दो पुरवा है। एक में यादव बस्ती तथा दूसरे में राय बस्ती है। बताया गया है कि कुछ समय पूर्व राजू राय उर्फ सिंटू राय का गांव के अमित यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन इस मामले में लोगों ने सुलह समझौता करा दिया था। और मामला शांत हो गया था। अमित यादव ने बताया कि शनिवार की रात जब वह बाजार से घर जा रहा था। उस दौरान राजू राय द्वारा रास्ते में रोककर पिस्टल लगा दिया गया और धमकाया भी और यहां भी मामला शांत रहा और दिन में इस बात को लेकर गांव में चर्चा जोरों पर रही। इसी बीच दिन में लगभग 11:00 बजे राजू राय उर्फ चिंटू राय जो अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जाता है। वह स्वीट डिजायर कार पर गोलबंद होकर अपने साथ संजय राय पुत्र सुरेंद्र राय पिंटू राय पुत्र सुरेंद्र राय सुमित पुत्र राजू राय व मुरली पुत्र श्रीनाथ राय को लेकर अमित यादव के घर पर धावा बोल दिया और अमित पुत्र जंगी यादव को पकड़ कर राड लाठी डंडे से पिटने लगे इस बीच- बीच बचाव करने राजू यादव पुत्र दशरथ यादव आ गए उस पर भी वह लोग हमला बोल दिए इस बीच शोर सुन यादव बस्ती के लोग एकत्रित हो गए और हमलावरों पर ईट पत्थर चलाने लगे हमलावर ग्रामीणों से अपने आप को घिरा देख भागने लगे। इस दौरान हमलावर पक्ष से खुशबू पुत्री श्रीनाथ राय व प्रियांशु पुत्र मनोज राय चल रहे। ईट पत्थर से घायल हो गए हमलावरों ने ग्रामीणों से अपने को घिरा होने की दशा में फायरिंग करने लगे जिसमें अमित व राजू यादव घायल हो गए ग्रामीणों ने इस बीच मौका पाकर हमलावरों की कार में आग लगा दी और वह जलकर खाक हो गई घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार से स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती कर दी है। इस मामले में अमित व राजू की ओर से उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।