लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के समाजसेवी फैजल उर्फ बन्ने खाँन ने अपने पटीदार डॉक्टर अख्तर हुसैन और मोहम्मद ईशा के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय और मानव अधिकार के पास शिकायत दर्ज कराई है.इस दौरान समाजसेवी फैजल उर्फ बन्ने खाँन ने आरोप लगाया कि मेरे पटीदार डॉक्टर अख्तर हुसैन और मोहम्मद ईशा मेरा एनकाउंटर कराना चाहते हैं. समाजसेवी फैजल उर्फ बन्ने खाँन ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पटीदार डॉक्टर अख्तर हुसैन और मोहम्मद ईशा मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और वो मेरा एनकाउंटर कराना चाहते हैं,समाजसेवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि मकान की रंजिश के चलते हैं उनके पाटीदार उन्हें फर्जी एनकाउंटर कराने की धमकी दे रहे हैं.
आपको ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व अपने मकान कब्जे को लेकर समाजसेवी फैजल उर्फ बन्ने खाँन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कि थी. इसी बात को लेकर उनके पाटीदार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं, समाजसेवी ने आरोप लगाया कि जल्द से जल्द इसकी जांच हो और जो दोषी पाए उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो, आपको बताते चले कि समाचार इंडिया लाइव न्यूज़ खबर को प्रमुखता से दिखाया जिसके बाद आजमगढ़ प्रशासन की आंखें खुली, अब जिला प्रशासन कार्रवाई की बात कर रहा है, इसी बात से नाराज समाजसेवी की विपक्षियों ने उन्हें तरह-तरह की धमकी देना शुरू कर दिया है। आपको बताते चले की समाजसेवी फैजल उर्फ बन्ने खाँन रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव के रहने वाले हैं। समाजसेवी ने आरोप लगाया की मेरे पाटीदार हवाला कारोबारी हैं,और उनके पास अपार धन है,उसी धन का दुरुपयोग कर मेरा एनकाउंटर करवाने के चक्कर में है, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मानव अधिकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।