सरायमीर. अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद हुजैफा आमिर रेशादी के प्रथम बार अपने पैतृक जनपद आजमगढ़ के आगमन पर जनपद के छात्र एवं राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के कार्यकर्ताओं ने अम्बारी , फूलपुर, सरायमीर, संजरपुर, फरीहां, आदि बाजारों में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
सरायमीर बाजार में प्रेसवार्ता के दौरान हुज़ैफा आमिर रेशादी कहा मैं नौजवानों एवं छात्र-छात्राओं से अपील करता हूँ कि वह शिक्षा के सभी मैदान में चाहे वह कोई भी विभाग हो आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि बगैर शिक्षा के देश तरक्की नही कर सकता। पवित्र कुरआन में भी ईश्वर ने शिक्षा हासिल करने का आदेश दिया है। पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर कि आपको जीत के बाद युनिवर्सिटी में कार्य करने में सरकार की तरफ से कोई रूकावट नही आ रही है। उसपर उन्होंने कहा कि मैं युनिवर्सिटी के दस्तूर के अंतर्गत युनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को सभी प्रकार के सुविधा उपलब्ध कराना है इंशाल्लाह उसमें किसी प्रकार की कोई भी सरकार की तरफ से रूकावट नही आए गई ।
रिपोर्ट- ब्यूरो