Breaking News

अपराधी के घर पुलिस ने की नोटिस चस्पा।

सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने संजरपुर गांव में एक अपराधी के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। सरायमीर एसआई रहीमुद्दीन ने बताया कि ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी उमैर पुत्र समशाद एक अपराधी जिसके कई अपराध कर चुका है।

 उसके खिलाफ सरायमीर थाना में अपराध संख्या 128 /18 धारा 307 , 41/411 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है जो अभी तक न्यायालय में प्रस्तुत नही हुआ है। उसपर सीजेएम कोर्ट से धारा 82 की नोटिस जारी हुई है जिसको दिनांक 3 नवम्बर 018 को  संजरपुर गांव में डुग्गी पीटकर उमैर घर पर नोटिस चस्पा की गई है।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने