मऊ।
खुरहट( मऊ)- रानीपुर ब्लाक अंतर्गत सोमवार को गोकुलपुरा व फतेहपुर ग्राम वासियों ने कहां कि सहायक चकबंदी अधिकारी व कानूनगो के मिलीभगत के कारण किसानों का भारी शोषण किया जा रहा है । फतेहपुर और गोकुलपुरा गांव में चकबंदी का जो कार्य चल रहा है उसमें पैसों की लेन-देन पर लेखपालों द्वारा भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है और सही तरीके से पैमाइश कर खारिज दाखिल नहीं किया जा रहा है ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रानीपुर चकबंदी ऑफिस पर जाने के बाद कार्यालय पर संबंधित अधिकारी उपस्थित नहीं रहते हैं जिसके चलते किसानों को भारी मायूस ता का सामना करना पड़ता है । चकबंदी की अनियमितता को देखते हुए किसानों ने चकबंदी विभाग मुर्दाबाद किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए । इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, राजेंद्र सिंह राम कृत चौहान, देव प्रसाद, सुनील चौहान, लालू चौहान, देवेंद्र चौहान, विशाल चौहान, विशाल सिंह, रोशन सिंह छात्र नेता, सौरभ सिंह, सभाजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी