मऊ मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में धड़ल्ले से की जा रही ओवरलोड ट्रकों से मोरंग गिट्टी एवं अन्य सामानों को लादकर ले जाने की मिल रही बार-बार शिकायतों पर लगाम कसने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स ने सोमवार को मुहम्दाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर नोनियापुर के निकट एक ओवरलोड ट्रक को देखा जिसे रुकने का इशारा करने पर ट्रक तीव्र गति से भागा जिसे कैलेंडर तिराहे के पास पहुंचा ही था
कि उप जिलाधिकारी ने स्वयं अपनी गाड़ी से पीछा कर तथा पुलिस को बुलाकर उसे कैलेंडर तिराहे पर पकड़ लिया।ओवरलोड ट्रक को कोतवाली में लाकर जब उसके कागजातों की जांच की गई तो कागजात 600 घन फुट बालू का था, लेकिन ट्रक पर 966 घन फुट बालू लोड था। विद्यालय निरीक्षण पर निकले उपजिलाधकारी महोदय ने बालू लदा ओवरलोड ट्रक नोनियापुर के पास देखा। जिसका नंबर UP 61 T 6939 था । ट्रक का पीछा कर के उसको कैलेंडर तिराहे के पहले पकड़ा। मांगने पर संतोषजनक कागजात नहीं दिखा पाया।ट्रक को पकड़ कर थाने भेज दिया गया।ट्रक ड्राइवर के पास 600 घन फीट की परमिशन थी जबकि नापने पर पाया गया कि ट्रक में 960 घन फीट बालू लदा था। जिसे खनन अधिकारी द्वारा 54000/चौवन हजार का जुर्माना लगाया गया।
उप जिलाधिकारी द्वारा ओवरलोड ट्रक पर किए गए कार्यवाही की जानकारी पर क्षेत्र के आजमगढ़,चिरैयाकोट,घोसी, मुबारकपुर आदि मार्ग से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक के गाड़ी मालिकों में हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट- सूर्य प्रताप