सरायमीर. स्थानीय थाना में पीड़ित महिला की तहरीर पर पति सहित छः लोग पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज । पुलिस मामले की कर रही है छानबीन। जानकारी के अनुसार ग्राम जगदीशपुर कोतवाली फूलपुर आजमगढ़ निवासिनी शंकुतला प्रजापति पुत्री सिताराम सरायमीर थाना मे तहरीर दी है कि मेरा विवाह मेरे दिनांक 13 नवम्बर 018 को मनोज प्रजापति पुत्र बुध्दिराम ग्राम खासडीह थाना सरायमीर के साथ किया था और समयानुसार दानदहेज भी दिया उसके बाद भी मेरे पति, ससुर, सास चिन्तादेवी , नन्द प्रियंका, देवर दिनेश और नन्दोई प्रकाश गाड़ी की मांग करते हुए मुझे मारते पीटते हैं कुछ दिन पूर्व उपर्युक्त लोग मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया है।पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अपराध संख्या 218 धारा 498A, 323 आईपीसी 3/4 डीपी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहा है ।
रिपोर्ट- ब्यूरो