Breaking News

मोहम्मदी में हुई सपा कार्यकारिणी की बैठक।

लखीमपुर खीरी।

ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम।

लखीमपुर खीरी- आज मोहम्मदी के ग्रीन व्यू मैरिज हाल में समाजवादी पार्टी विधान सभा कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन दिलीप यादव की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि झूठ के बल पर बनी सरकार अधिक दिन नहीं चलती अब भाजपा का पतन शुरू हो गया है सरकार ने किए हुए कोई भी वादे पूरे नहीं किए जिससे जनता अपने आप को ठगा महसूस करके परेशान है ! 

पूर्व राज्यमंत्री आर ए उस्मानी ने कहा कि 2019 में भाजपा का सफाया हो कर सपा का परचम लहराएगा इस सरकार में किसान व व्यापारी सभी परेशान हैं ! इसके अतिरिक्त पूर्व चेयरमैन मोहम्मद मुबीन खान,राम कैलाश यादव,कार्तिक तिवारी,दिलीप यादव,डॉ.जुबेर आदि ने भी अपने विचार रखे ! इस मौके पर इकरार खान, डॉक्टर अंसार खान,सुरेश गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव,डॉ.रामसागर यादव,नायाब सफक,शाहनूर, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

और नया पुराने