Breaking News

सरायमीर में भाजपा की पदयात्रा का समापन समारोह।

आज़मगढ़।

सरायमीर।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर विधानसभा निजामाबाद का पद यात्रा समापन का कार्यक्रम सरायमीर नगर में भव्यता के साथ हुआ ! प्रातः 11बजे नगर के ठाकुर द्वारा से रामेश्वर बरनवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा उत्तर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर के चौक सब्जी मण्डी महाजनी टोला होते प्राइमरी पाठशाला सरायमीर पर यात्रा समाप्त की ! 

समापन समारोह में लोकसभा लालगंज के संयोजक श्री आदित्य नारायण राय जी व पद यात्रा कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी श्री मनोज राय जी ने विधानसभा निजामाबाद की प्रतिदिन चलने वाली छः टोली को अंगवस्त्रं व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । पद यात्रा कार्यक्रम में विधानसभा निजामाबाद के सभी सेक्टर प्रमुखों व मंडल अध्यक्षों के साथ पद यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ! कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक संतोष कुमार गौड़ विधानसभा प्रभारी श्री हनुमंत सिंह जी आदि के साथ अध्यक्षता रामकंवल तिवारी जी व संचालन रामेश्वर बरनवाल ने किया !

रिपोर्ट- ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने