Breaking News

समाजवादियों ने योगी सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

आजमगढ़:

सठियांव  चौराहे पर मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादियों ने योगी सरकार का प्रतीकात्मक  पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया ।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरीके से अमौसी एयरपोर्ट पर राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रोका गया और छात्रों के कार्यक्रम में प्रयागराज नहीं जाने दिया गया इस तानाशाही रवैया के विरोध में पूरे प्रदेश का नौजवान लामबंद हो गया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम में छात्र संघ के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष को जाने से रोक कर जोगी जी ने अपने  अलोकतांत्रिक चरित्र का परिचय दिया है। दंभ और घमंड में चुर योगी जी को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है ।जब से सपा बसपा का गठबंधन बना है भारतीय जनता पार्टी अंदर तक भयभीत हो गई है और अनाप-शनाप कार्रवाई करने में लगी हुई है।कार्यकर्ता योगी तेरी तानाशाही नही चलेगी और लड़गे तुम से कदम कदम पर का नारा लगाते हुए पार्टी कार्यालय से लाल टोपी लगाकर पहुंचे और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्याउल्लाह अंसारी महाप्रधान, जितेंद्र यादव, लालचंद यादव प्रधान, बहादुर यादव, मुकर्रम मलिक, रामबदन यादव, आशीष कुमार, रमेश गोड़,चंदन यादव, विजयपाल यादव, विनय यादव, प्रदीप यादव,मुहम्मद जाहिद, अशमर खान,कमलेश आदि उपस्थित थे ।

और नया पुराने