Breaking News

बाइक सवार बिजली के खम्भे से टकराया, मौके पर मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरेवां मोड़ के पास एक बाइक सवार की बिजली खम्भा से टकराने से मौके पर मौत परिजनों ने पंचनामा बनाकर शव का अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार थाना फूलपुर ग्राम जवमां निवासी साकेत कुमार मौर्या 19 पुत्र रामअजोर अपने ननिहाल मोहल्ला ठठेरी बाजार कस्बा व थाना सरायमीर रहता था। किसी काम से अपने घर जवमां चला गया था ननिहाल से फोन गया कि तुम्हारे नानी का देहांत हो गया है । साकेत कुमार नानी देहांत की सूचना पर बीती रात नौ बजे बाइक पर सवार होकर अपने से सरायमीर आ रहा था ज्योंही खरेवां मोड़ के पास पहुंचा एक जानवर सामने आ गया उसके बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे साकेत गम्भीर रूप घायल हो गया जबतक सूचना पाकर घटनास्थल पर लोग पहुंचते साकेत की मौके पर ही मौत हो गई परियोजना ने पंचनामा बनाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मोहम्मद यासिर
और नया पुराने