Breaking News

भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने अग्निपीड़ितों का दर्द बांटा।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र

सांसद लल्लू सिंह रविवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं और टीम के साथ तहसील क्षेत्र के हल्ले द्वारिकापुर गांव पहुंचे। और अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दुख दर्द को सुना।सभी अग्नि पीड़ितों के घर घर जाकर किए गए तांडव को देखा। सांसद लल्लू सिंह ने आगजनी और तोड़फोड़ की घटना की निंदा किया तथा अग्नि पीड़ितों को आवास तथा अन्य सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि दिल्ली में सदन चलने के कारण लेट पहुंचे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनिंद्र पांडेय, डिंपुल पांडेय, जिला मंत्री राकेश पांडेय राना, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, भरत जी श्रीवास्तव सहित तमाम लोग शामिल रहे। हल्लेद्वारिका पुर में ग्राम प्रधान की हत्या के बाद एक जाति विशेष के आधा दर्जन घरों में लूटपाट आगजनी और तोड़फोड़ की घटना की गई है।

और नया पुराने