हरदोई।
रिपोर्ट:विशाल बाजपेयी
पाली(हरदोई)- नगर पाली के पब्लिक शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को कैंसर ऐड सोसायटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैंसर ऐड सोसाइटी के असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर पारस तिवारी मौजूद रहे।
नगर पाली के पब्लिक शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को कैंसर एंड सोसायटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कैंसर के बारे में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में लखनऊ से आये हुए कैंसर ऐड सोसाइटी के असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर पारस तिवारी ने कैंसर से होने वाले कारणों एवं उसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हमे अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए कैंसर केबल धूम्रपान करने नही होता बल्कि फ़ास्ट फ़ूड आदि को खाने से भी होता है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता,दिलीप दीक्षित , हनुमान शरण अग्निहोत्री, सुनील शुक्ल, अनुपम अग्निहोत्री, रामू बाजपेयी, अभिनव मिश्र आदि के साथ साथ विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।