आज़मगढ़।
रिपोर्ट-वीर सिंह
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
सगड़ी । अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में गुरुवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया । साथ ही उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर अध्यापकों और बच्चों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य ने बताया देश को संगठित करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज हमको उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। साथ ही उनके व्यक्तित्व खिड़की पर विस्तार से प्रकाश डाला गया वही खेल प्रतियोगिता आयोजन किया गया ।दौड मे अर्पित पटेल , रितिका , सुष्मिता , अंश , ,सेजल ,आनंद पटेल, सत्यम यादव, दीपशिखा
ने प्रथम स्थान किया प्राप्त किया। साथ ही प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक दुर्गेश कुमार रामाश्रय सिंह आदि लोग उपस्थित थे।