Breaking News

पियर्स एजुकेटर टीम के छात्र -छात्राओं ने 7 डेज आउटरीच कैंप के तहत लोगों को किया जागरूक।

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) पियर्स  एजुकेटर टीम के छात्र -छात्रा 7 डेज आउटरीच कैंप के तहत मालटारी ग्राम में कैंप लगा। यहां राम पलट कोटेदार और पूर्व छात्रसंघ महामंत्री (श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ )के सौजन्य ग्रामीण जनता जागरूक हुई और कैंप में आई। कैंप में सम्मिलित होने वालों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे।शिविर में पियर एजुकेटर की कड़ी में शिवांगी, सुष्मिता, सोनी ,रूपल, गुड़िया के साथ ही रवि शंकर, बलवंत, सुनील, चंदन एवं अभिषेक आदि थे ।पियर एजुकेटर ने मानसिक रोग ,माहवारी के दौरान साफ-सफाई गर्भधारण, मातृ शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रजनन अंगों में संक्रमण,सुरक्षित मातृत्व ,हमारा स्वास्थ्य, हमारे कानूनी अधिकार, नशीले पदार्थों के सेवन से नुकसान आदि विषय पर ग्रामीण लोगों के बीच चर्चा की ।अपनी बात की पुष्टि हेतु छात्र- छात्राओं ने पोस्टर का भी प्रयोग किया। ग्रामीण जनता में नाश्ते व आयरन की गोली का भी वितरण किया गया। ग्रामीण जनता जो इकट्ठा हुई उसमे राम पलट ,प्रवीण, संदीप ,रामधनी, शंकर ,रविंद्र ,धर्मेंद्र आदि पुरुष एवं चंद्रकला, सोनम ,सुनीता, मैना, सुदीपा देवी ,कमलावती, मुनिया,  शनिचरा ,रिंकू ,  रामावती, सरोज आदि महिलाएं प्रमुख रहीं ।डॉ शैलेश पाठक ने पियर एजुकेटर का नेतृत्व और संचालन किया एवं आए हुए ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
और नया पुराने