Breaking News

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने किया सम्मानित।

आजमगढ।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने ग्राम कोहडौरा निवासी प्रतिभाशाली नवयुवक  उमेश विश्वकर्मा को सम्मानित किया। विश्वकर्मा भवन नरौली आजमगढ में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा तथा जिला महामन्त्री दिनेश विश्वकर्मा ने शाल और शाफा भेटकर उमेश विश्वकर्मा को सम्मानित किया। पिछले दिनो लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में महामहिम राज्यपाल के द्वारा अपने विशिष्ट कार्यो हेतु उमेश विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया था।जनपद लौटने पर विश्वकर्मा महासभा के द्वारा उमेश विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शशिकान्त विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
और नया पुराने