आज़मगढ़।
आजमगढ़ जिले के नगर के फरास्टोला मोहल्ला में स्थित बाबा घमंडी दास के हाते पर 100 जरूरतमंदो को कम्बल वितरण के साथ ही भोजन भी कराया गया।
आपको बता दे कि- वरिष्ठ पत्रकार महांथ गिरिजा शंकर दास तिवारी द्वारा बाबा घमंडी दास के हाते में 100 जरूरतमंदो को कम्बल वितरण के साथ ही भोजन भी कराया गया। इस दौरान कम्बल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक पहल की सराहना की।
इस दौरान महांथ गिरिजा शंकर दास तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सर्वोपरि है और उनके सुख दुख को बाटा और कहा कि वह हमेशा गरीबों की मदद करते रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक छोटे महंथ दुर्गेश तिवारी, धारी यादव, अक्षय सेन मिश्रा, अनिल पांडेय कक्कू के साथ ही परिवार के लोग मौजूद रहे।