आज़मगढ़।
रिपोर्ट:वीर सिंह
सगड़ी तहसील के श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर जो प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम पर आयोजित है,के छठवें दिन प्रातः स्वयंसेवक /सेविकाएँ 10:00 am बजे उपस्थित हुए। छात्राओं ने परिसर की सफाई की छात्र हनुमान जी के मंदिर की फावड़े से साफ-सफाई की। महात्मा गांधी ग्रुप के छात्र "स्वच्छ भारत"पर रंगोली बनाएं। कौशल्या ग्रुप की छात्राएं "जल संरक्षण" विषय पर रंगोली बनाएं। यह दोनों रंगोली बड़ी ही सामयिक रही, अतिथियों ने इसका निरीक्षण किया व प्रशंसा की।
बौद्धिकी कार्यक्रम में रागनी विश्वकर्मा- सरस्वती वंदना, सुनीता यादव- स्वागत गीत प्रस्तुत किए । स्नेहा विश्वकर्मा, संजना एवं नीलम यादव ने एन.एस.एस. सॉन्ग- उठे समाज के लिए उठे उठे प्रस्तुत किया । अभिषेक -कॉमेडी, आलोक कुमार एवं रूबीना ने देशभक्ति गीत ज्योति,प्रियंका ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। अंतिमा मौर्य व उनकी टीम ने "बीकॉम बीबी" विषय पर नाटक प्रस्तुत किया, जो सामयिक शिक्षा जगत को उद्घाटित करता है। वाजिद लवी ने गब्बर के डायलॉग से अपने विचार व्यक्त किए।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ने बताया कि परिचारक शिव बचन की विदाई भी होनी है, उनके लिए अंगवस्त्रम आदि से प्राचार्य डॉ राम सिंह यादव पूर्व एन.एस.एस. प्रभारी डॉ शशि कुमार मिश्र ने सम्मानित किया। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ नितेश जायसवाल एवं शैलेश सिंह ने उन्हें उनके कृत्यों सहित दो फोटो तथा डॉ शैलेश पाठक ने सामग्री भरा एक पैकेट देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि डॉ शशि कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न पहलुओं को छुआ ,और उससे छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।उष्ट्वक्र जनक व वदी की कहानी भी सुनाएं प्राचार्य डॉ राम अवध सिंह यादव ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला, और कहा कि केवल शिक्षित होना ही काफी नहीं है कार्य व्यवहार से शिक्षा का उठा दिखाई भी देना चाहिए। नितेश जायसवाल ने कहा कि आदमी अपने पद से नहीं बल्कि कर्मों से आगे बढ़ता है,उन्होंने कहा कि प्रकृति किसी उधार नहीं लेती बल्कि वह किसी न किसी रूप में वापस कर देती है। शैलेश सिंह ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कि अनुशासन पर भी प्रकाश डाला। शिव बचन जी ने विद्यालय में किए गए निष्ठा पूर्वक कार्य गिनाते हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ शैलेश पाठक ने संचालन किया वह शिव बचन जी ने जिनका लोगों ने विधायक किया के स्वस्थ प्रसन्न व सुखी जीवन की कामना निष्ठा से की ।कार्यक्रम के समय बाबू जनार्दन राय के साथ ही बृजेश शर्मा, विजय विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।